Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा में अब राजशाही और परिक्रमाशाही नहीं चलेगी ,अपने आपको सबकुछ समझने लगे हैं -बे गलत फेहमी में न रहें

मध्य प्रदेश भाजपा में नेता से ज्यादा पार्टी और उसके अनुशासन को महत्व मिलता रहा है लेकिन लगातार 20 साल से सरकार में रहने से अब यह सब मायने नहीं रह गया है। इसका अहसास भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को भी हो गया है और इसीलिए आज उन्होंने ट्वीट कर साफ संदेश दे दिया है कि खुद को राजा यानी सबकुछ समझने वाले और परिक्रमा कर आगे बढ़ने वाले बिलकुल नहीं चलेंगे। जो केवल पार्टी की सेवा करेगा वह आगे बढ़ेगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे कम होता जा रहा है वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस नेता तैयारियों के साथ अपने लोगों को नसीहतें देने से भी नहीं चूक रहे हैं। 20 साल की सरकार होने की वजह से भाजपा में टिकट के दावेदारों की दौड़ में ज्यादा लोग हैं। लंबे समय से भाजपा की सरकार होने के कारण जमीनी कार्यकर्ताओं के अलावा कई दूसरी पार्टियों से भी नेताओं ने दलबदल कर पार्टी का दामन थामा है। कई युवा भी भाजपा में आए हैं जिन्होंने भाजपा सरकार बनने के बाद राजनीति में पदार्पण किया और इससे उन्होंने भाजपा के संघर्ष को देखा नहीं है। इससे भाजपा का अनुशासन पहले जैसा नहीं रहा है और जल्दी राजनीति के ऊपरी पायदान पर पहुंचने की कोशिश करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है।

प्रदेश प्रभारी का नसीहत भरा ट्वीट
सत्ताधारी दल की वजह से भाजपा में कई नेता अपने आपको सबकुछ समझने लगे हैं और कई लोग वरिष्ठ नेताओं के चक्कर लगाकर राजनीति में ऊपर बढ़ने की कोशिश में लगे हैं। ऐसे दोनों प्रकार के लोगों के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का आज का ट्वीट एक संदेश है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में अब राजशाही और परिक्रमाशाही नहीं चलेगी। अब चलेगी तो केवल सेवाशाही। यानी जो काम करेगा, वही भाजपा में चलेगा। 

 

Share This News :