Home > राज्यो से ,
मंत्री सारंग को क्यों आया गुस्सा...:अटेंडेंट पर डॉक्टर के चिल्लाने पर भड़के मंत्री, बोले- कैसे बात कर रहे हो, कौन हो आप

ग्वालियर में प्रवास पर आए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग अचानक डॉक्टर पर भड़क उठे। आसपास खड़े सभी लाेग हैरत में पड़ गए कि अचानक हुआ क्या। दरअसल, मंत्री सारंग जब मेडिसिन ICU वार्ड का निरीक्षण कर रहे थे, तो उसी समय एक मरीज के अटेंडेंट से वहां मौजूद HOD (हेड ऑफ द डिपार्टमेंट) डॉ. ओपी जाटव तेज आवाज में चिल्लाकर बात कर रहे थे। साथ ही डांट रहे थे।

इसी समय मंत्री सारंग को अचानक गुस्सा आ गया। उन्होंने तेज आवाज में कहा उससे कैसे बात कर रहे हैं आप, वो बेचारा हाथ जोड़कर खड़ा है और आप इस तरह चिल्ला रहे हैं। कौन हैं आप। इसके बाद पास ही खड़े जेएएच अधीक्षक धाकड़ ने उनका परिचय दिया। साथ ही डॉ. ओपी जाटव की आवाज भी नीचे आ गई। इसके बाद मंत्री आगे बढ़ गए।

अपनी विधानसभा के मरीज को स्वस्थ देखकर खुश हुए मंत्री

ग्वालियर प्रवास पर आए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सबसे पहले मानसिक आरोग्यशाला का निरीक्षण किया। यहां 255 मरीज भर्ती हैं। यहां कुछ मरीजों से बात की। एक मरीज उनकी विधानसभा का मिल गया उसने अच्छे से बात की। उसे स्वस्थ देखकर वह काफी खुश हुए। पर मानसिक आरोग्यशाला में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल देखकर वह नाराज हो गए। वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और जिस कंपनी पर सफाई का ठेका है उसके दो महीने का भुगतान रोकने के निर्देश दे दिए।

मानसिक आरोग्यशाला में निरीक्षण के बाद मंत्री सारंग ने निर्देश दिए कि स्वस्थ हो चुके मरीजों को कैंपस के बाहर शिफ्ट किया जाए। स्वस्थ हो चुके मरीजों की स्क्रीनिंग की जाए। जिनके परिजन लेने आ रहे हैं उनको उनके साथ भेजा जाए। जिनके परिजन भी नहीं आ रहे हैं उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

एक हजार बिस्तर के अस्पताल का निरीक्षण किया
मानसिक आरोग्यशाला के बाद जयारोग्य अस्पताल के सी-ब्लॉक में बने नवनिर्मित एक हजार बिस्तर के अस्पताल के निर्माण में तेजी के लिए पीआईयू के साथ बैठक ली। जिसमें फर्नीचर और जरूरतो की मशीनों के साथ साथ जल्द से जल्द इसे चालू किये जाने के दिशा निर्देश दिए है।

ग्वालियर GRMC (गजराराजा मेडिकल कॉलेज) में हुए नर्सिंग भर्ती घोटाले पर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान दिया है कि किसी भी घोटाले करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नर्सिंग कॉलेज के फर्जीवाड़े को खत्म करने का हमने बीड़ा उठाया है। नर्सिंग कॉलेजों की जो माफिया गिरी है। उसे हम खत्म करने का काम करेंगे। मेरे कार्यकाल में 200 फर्जी नर्सिंग कॉलेजों पर कार्रवाई हुई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उस पर एक्शन होगा।

Share This News :