दिग्विजय बोले-सिंधिया चुनौती नहीं
प्रदेश में 2023 के चुनाव को लेकर कांग्रेस का महा मंथन ग्वालियर से शुरू हो गया है। आगे की रणनीति के लिए ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की बैठक हुई है। बैठक के बीच में दिग्विजय सिंह ने अपनी रणनीति पर बात करते हुए कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल हो या प्रदेश उनके लिए कोई सिंधिया या कोई चेहरा चुनौती नहीं है। यदि कोई चुनौती है तो भाजपा की विचारधारा जो दलित, अल्पसंख्यक विरोधी है।ग्वालियर-चंबल अंचल को लेकर आयोजित की गई कांग्रेस की बैठक में बीजेपी को घेरने की रणनीति तैयार की गई है। हर मोर्चे पर भाजपा को घेरने विशेषकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की योजना है। साल 2023 मिशन को लेकर प्रदेश के हर संभाग में हर महीने मंथन होगा और कांग्रेस की बैठक की जाएगी। ग्वालियर में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्विजय सिंह ने कहा कि ग्वालियर चंबल-अंचल में कमल नाथ के निर्देश पर मैं आया हूं।ग्वालियर-चंबल अंचल के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष, युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों व ब्लॉक स्तर के प्रभारियों से से बातचीत की है। सभी में सामंजस्य समन्वय के साथ कमल नाथ के निर्देशों के अनुसार निचले स्तर तक पार्टी को लेकर जाना है हमारे संगठन के चुनाव चल रहे हैं अगस्त सितंबर तक हमारे संगठन के चुनाव हो जाएंगे।