Home > राज्यो से ,
शिवराज की कुर्सी पर कैलाश की नजर? जानिए विजयवर्गीय ने कैसे दिया संकेत

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी खींचतान चली आ रही है। कई बड़े इस कुर्सी के लिए दौड़ में शामिल होना चाहते हैं। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद शिवराज को दिल्ली तलब किया गया था। इसके बाद चर्चा होने लगी कि मध्य प्रदेश में अब मुख्यमंत्री बदला जा सकता है। इन्हीं चर्चाओं के बीच खंडवा पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बिना कुछ कहे ही सीएम बनने की अपनी इच्छा जाहिर की।

विजयवर्गीय के मन की बात?
खंडवा एक शादी में शामिल होने आए विजयवर्गीय से पूछा गया कि 2023 के नायक शिवराज होंगे या कैलाश विजयवर्गीय? इस पर उन्होंने कहाकि, भाजपा ने अभी शिवराज जी को ही मुख्यमंत्री बनाया है। जब तक कोई परिवर्तन नहीं होता तब तक शिवराज जी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद उनसे जब पूछा गया कि जनता आपका चेहरा मुख्यमंत्री के तौर पर देख रही है तो उन्होंने मुस्कुराते हुए का आपके मुंह का साइज दे दीजिए। कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को उनके मन की बात के तौर पर देखा जा रहा है। सियासी हलकों में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बयान से विजयवर्गीय ने अपनी दबी-छुपी इच्छा जाहिर कर दी है।

Share This News :