Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
माँ पीताम्बरा की नगरी जगमगाई दीपों से

माँ पीताम्बरा प्राकट्य उत्सव 4 मई की पूर्व संध्या पर माई की नगरी दतिया दीपों से जगमगाई। एक लाख से अधिक दीप माई के भक्तों ने और स्वामी जी के शिष्यों ने प्रज्ज्वलित किये हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंदिर परिसर स्थित सरोवर में दीप प्रज्ज्वलित किया। प्राकट्य उत्सव के एक दिन पूर्व दतिया नगरी दीपोत्सव की रोशनी में जगमग नजर आ रही है। दीपोत्सव की छटा आकर्षक एवं मन को मोहक है। बतादें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,राजस्थान की पूर्व  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ४ अप्रैल को कार्यक्रम में शामिल होने दतिया पहुंचेगे .

 

Share This News :