Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
देश और समाज के विकास एवं प्रगति में योगदान देने में सक्षम बने बेटियाँ : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवाओं में साहस और देश-भक्ति की भावना प्रबल करने के लिए उन्हें देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा कराने के उद्देश्य से "माँ तुझे प्रणाम योजना" शुरू की गई थी, जो कोविड के कारण स्थगित रही। प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों को पंजाब के वाघा और हुसैनीवाला बार्डर भेजकर योजना का आज पुन: शुभारंभ किया जा रहा है। बेटियों के चरण पड़ने से शुरू हो रही यह यात्रा प्रदेश के युवाओं में आत्म-विश्वास बढ़ाने और देश के लिए समर्पण का भाव जागृत करने वाली सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान रवींद्र भवन भोपाल से योजना का पुन: शुभारंभ कर लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को संबोधित कर रहे थे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास श्री अशोक कुमार शाह, प्रमुख सचिव खेल एवं युवक कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता,  भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत वंदे-मातरम के साथ हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना में पंजाब के वाघा और हुसैनीवाला बार्डर जा रही 178 लाड़ली लक्ष्मियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दल प्रभारियों को सीमा पर तैनात वीर जवानों को भेंट किये जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज तथा स्मृति-चिन्ह सौंपे।मंत्री श्रीमती सिंधिया ने बताया कि यात्रा पर जा रही बेटियाँ जलियांवाला बाग देखेंगी और स्वर्ण मंदिर के भी दर्शन करेंगी।

Share This News :