Home > राज्यो से ,
रायरू डिस्टलरी ने मृतक के परिवार को दी 15 लाख की सहायता

ग्वालियर । पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में स्थित रायरू डिस्टलरी में बीते रोज जेसीबी से हुई एक कर्मचारी सुल्तान बघेल पुत्र रामप्रसाद की हुई मौत के बाद फेक्ट्री प्रबंधन ने मामले को निपटाते हुए म्रतक के परिजनों को 15 लाख रु. दिए हैं और 27 साल की शेष नोकरी का वेतन उसकी पत्नी को दिया जाएगा । साथ ही परिवार के एक सदस्य को नोकरी पर रखने की बात कही है । पुलिस थाना पुरानी छावनी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Share This News :