Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CM शिवराज सिंह कर रहे कैबिनेट विस्तार की तैयारी, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी!

मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य की शिवराज सरकार जल्द कैबिनेट विस्तार कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेताओं ने दिल्ली में इसे लेकर एक बैठक की है। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और विभिन्न आयोगों के अध्यक्षों के पदों को लेकर चर्चा की गई है।आपको बता दें कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 31 मंत्री हैं और अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिंडल में अनुसूचित जनजाति को प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए पार्टी दो एसटी नेताओं सुलोचना रावत और गौरी शंकर बिसेन को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। आदिवासी नेता रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और जोबट विधानसभा से उपचुनाव जीता था। माना जा रहा है कि उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया जा रहा है। वहीं बिसेन कैबिनेट रैंक के साथ ओबीसी कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बदलाव भी किया जा सकता है, जबकि एक या दो मंत्रियों को मंत्री पद से हाथ भी धोना पड़ सकता है। बैठक में विभिन्न राज्य आयोगों में खाली पदों को लेकर भी चर्चा की गई और जल्द ही इन पदों पर भी राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी।

Share This News :