Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
रायरू डिस्टलरी में कर्मचारी की मोत पर हंगामा
ग्वालियर | रायरू डिस्टलरी में कर्मचारी की मोत पर हंगामा हो गया है|रायरू डिस्टलरी प्रबंधन की कथित लापरबाही से कर्मचारी की मोत होने का आरोप अन्य कर्मचारियों द्वारा लगाया जा रहा है | कर्मचारियों ने शराब फैक्ट्री पर धरना भी दिया है |
जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में स्तिथ शराब फैक्ट्री में प्रबंधन की लापरबाही के कारण कर्मचारी सुल्तान बघेल पुत्र रामप्रसाद बघेल निवासी दूगनावली की जेसीबी मशीन के नीचे जाने से मोत हो गई है| कर्मचारी फैक्ट्री के बायलर पर काम करता था | मृतक कर्मचारी को मुआवजा देने को लेकर कर्मचारियों और प्रबंधन में बातचीत चल रही है |