Home > राज्यो से ,
लव जिहाद के मुख्य आरोपी के घर प्रशासन ने चलाया हथोड़ा

  ग्वालियर .शहर के जंगीपुरा क्षेत्र स्थित मदरसा के समीप लव जिहाद करने वाला मुख्य आरोपी इमरान खान के घर सोमवार की शाम प्रशासन की ओर से मकान जमींदोज करने की कार्रवाई की गई। एसडीएम प्रदीप शर्मा और एसडीओपी विवेक शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। घर के अंदर रखा सामान को टीम की ओर से तोड़ा गया वहीं प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यह मकान अवैध रूप से बना हुआ था जो कि शासकीय भूमि पर था इस कारण यह कार्रवाई की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि इमरान खान की ओर से एक युवती के साथ धोखे में रखकर शादी की और उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया गया इसके साथ ही उसे 2 माह तक बंधक बनाकर भी रखा धर्म परिवर्तन के दौरान मौलाना और उसके दो देवर सहित दो अन्य लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था जिसके चलते सोमवार की शाम प्रशासन की टीम इमरान खान के घर पहुंची और ताबड़तोड़ घर तोड़ने की कार्रवाई की गई।इमरान खान का घर सकरी गली में बना हुआ है जहां पर जेसीबी का पहुंच पाना असंभव था जिस कारण प्रशासन की ओर से नगर पालिका हमले को बुलाया गया और हथोड़ा फावड़े के साथ मकान को तोड़े जाने की कार्रवाई शुरू की गई इस दौरान मकान में रखे सामान को भी प्रशासन की ओर से जप्त कर लिया गया है।

 
 
 
 

Share This News :