Home > राज्यो से ,
कोर्ट में फायरिंग, वकील और सुरक्षाकर्मी के बीच बहस में चली गोली, दो जख्मी
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के बाहर गोली चली है. जानकारी के मुताबिक, वकील और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के बीच सुरक्षा जांच के दौरान कहासुनी में फायरिंग हुई है. सुरक्षा कर्मी द्वारा हुई फायरिंग की घटना में 2 वकीलों को गोली लगने की सूचना है.रोहिणी कोर्ट परिसर में एक बार फिर गोली चलने की सूचना है. यहां कोर्ट के बाहर वकील और नागालैंड पुलिस के बीच सुरक्षा जांच के दौरान कहासुनी में फायरिंग हुई है. इस फायरिंग में दो वकीलों को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.