Home > राज्यो से ,
कमिश्नर का ट्रांसफर
महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को 40 सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला या प्रमोशन कर दिया है. इस लिस्ट में नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे का नाम भी शामिल है. दीपक पांडेय का नाम हाल ही में उस वक्त चर्चा में आया था, जब उन्होंने नासिक में मस्जिदों के 100 मीटर के दायरे में अजान से 15 मिनट पहले और बाद में लाउड स्पीकर पर कोई भी धार्मिक भजन और गाने न बजाने का आदेश दिया था. इतना ही नहीं दीपक पांडेय ने हाल ही में पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि भू-माफिया का गैंग राजस्व अधिकारियों की मदद से आम आदमी को परेशान कर रहा है. हालांकि इस लेटर के सार्वजनिक होने के बाद वे सरकार के निशाने पर आ गए थे. पांडेय की जगह अब जयंत नायकनवरे नासिक पुलिस कमिश्नर होंगे.