Home > अपना शहर ,
ग्वालियर को नम्बर वन बनाने के लिए स्कूल के बच्चों ने आमजनों को दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता जागरुकता अभियान 

सडकों पर गंदगी फैलाओगे तो स्वच्छता में ग्वालियर को नम्बर वन कैसे बनाओगे। ग्वालियर में स्वच्छता आएगी तो ग्वालियर को समृद्व बनाएगी। यह नारा और आग्रह आज विद्या विहार हायर सेकेन्डरी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे चार शहर की नाका हजीरा की सडकों पर लगाते हुए रैली निकाल रहे थे। बच्चों द्वारा सभी नागरिकों एवं महिलाओं को स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं स्कूल में स्वच्छता गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा धर्मवीर राठौर उपस्थित रहीं। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने की। इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत आज विद्या विहार हायर सेकेन्डरी स्कूल चार शहर की नाका हजीरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा राठौर ने कहा कि स्वच्छता में भगवान का वास होता है हमें अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी के सहयोग से इस अभियान को बढाना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने कहा कि ग्वालियर की यह परीक्षा है कि देश के 500 शहरों में हमें ग्वालियर को नम्बर 1 स्वच्छत शहर बनाना है। यदि हमारा शहर स्वच्छता में नम्बर 1 बनेगा तो हम सबका मान सम्मान बढेगा। उन्होंने कहा कि यदि 12 लाख हाथ कचरा फैलाएंगे तो 2 हजार हाथ कचरा कैसे साफ कर पाएंगे, इसलिए यह केवल सफाई कर्मचारियों की ही नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्री ओमप्रकाश शेखावत, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी श्री राजेश परिहार, श्री दारा सिंह सेंगर, प्राचार्य प्रतिभा गौर, संचालक श्री कौशलेन्द्र सिंह चैहान सहित स्कूल के बच्चे आदि उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान के दौरान स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली तथा नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूल के सभी कक्षाओं को 2-2 बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया जिसमें सभी बच्चें को कैप एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

    

Share This News :