Home > अपना शहर ,
शहर के वार्डों को खुले में शौच मुक्त घोषित करने के लिये आने वाले दल के निरीक्षण के संबंध में निगमायुक्त ने दिये निर्देष

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज शहर के सभी वार्डों को ओ.डी.एफ. (खुले में शौच मुक्त) घोषित करने के लिये आने वाली टीम के निरीक्षण को लेकर क्षेत्राधिकारियों एवं क्लस्टर अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली तथा निरीक्षण के दौरान सभी वार्डों में आवश्यक व्यवस्थायें पूर्व में ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपयुक्त श्री के के गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी सहित मुख्य समन्वयक अधिकारी, क्लस्टर अधिकारी, सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, डब्ल्यूएचओ, नोडल अधिकारी कार्यशाला, भंडार, जनसंपर्क एवं कम्प्यूटराइजेशन, कर संग्रहक आदि उपस्थित रहे।
बालभवन में आयोजित बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को आने वाली टीम खुले में शौच मुक्त (ओ.डी.एफ.) के संबंध में निरीक्षण करने आ रही है। निगमायुक्त ने निर्देश दिये कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि सम्पूर्ण शहर को स्वच्छ, साफ एवं खुले में शौच मुक्त रखंे।
निगमायुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देषित किया है कि सभी वार्डों के सभी स्कूलों के टाॅयलेट संचालित स्थिति में रहे और किसी में कुछ कमी है तो उसे दुरूस्त कराये। इसके साथ-साथ कमर्षियल क्षेत्रों में प्रतिदिन सफाई हो रही है, इस बात का ध्यान रखा जावे। संबंधित क्षेत्र में संचालित स्कूलों में यदि टाॅयलेट व्यवस्थित नहीं पाई जाती है तो संबंधित क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।
क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी यह सुनिष्चित करें कि अपने-अपने खुले क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच ना करें इसके लिये उनके आसपास के क्षेत्रों के सुलभ शौचालय को व्यवस्थित साफ-सफाई रखी जावे और यदि आवष्यक हो तो मोबाईल टाॅयलेट को रखा जावे लेकिन खुले में शौच न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।
क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी यह भी सुनिष्चित करें कि अपने-अपने क्षेत्र में जहंा-जहंा खुले में शौच होता हो वहंा पर होर्डिंग लगाई जावे जिससे उस क्षेत्र के नागरिक जागरूक हो सके और खुले में शौच न करें। इसके साथ-साथ निगम अधिकारी/कर्मचारी अपने पास सीटी( बिसिल ) रखे जिससे जहंा भी खुले में शौच हो रहा हो वहंा सीटी ( बिसिल ) बजाकर संबंधित को सचेत किया जावे।
निगमायुक्त द्वारा यह भी निर्देष दिये गये है कि संबंधित अधिकारी स्वच्छ भारत अभियान के इस कार्य में सामाजिक जागरूकता लाने के लिये एन.सी.सी. एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों का भी सहयोग ले सकते है।
निगमायुक्त द्वारा यह भी निर्देष दिये गये है कि क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी यह भी सुनिष्चित करें कि ग्रामीण क्षेत्र में बने हुये टाॅयलेट साफ, स्वच्छ एवं संचालित स्थिति में रहे इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे एवं ग्रामीण नागरिकों को समझाईश भी दी जावे कि खुले में शौच न करें। निगमायुक्त द्वारा यह भी निर्देष दिये गये है कि रेल्वे स्टेषन, बस स्टेण्ड, बजरिया आदि क्षेत्रों में विषेष रूप से ध्यान दिया जावे कि रेल्वे स्टेषन, बस स्टेण्ड एवं बजरिया के शौचालय स्वच्छ रहे इसके साथ ही पटरियों किनारे भी लोग शौच के लिये ना बैठे। इसके साथ-साथ मेला प्राधिकरण में बने शौचालय को साफ, स्वच्छ रखा जावे। निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि व्यवसायिक क्षेत्रों में बने टाॅयलेट जो कि अधिक उपयोग में आते है उन्हें नियमित रूप से साफ व स्वच्छ रखा जावे। क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि खुले में शौच व पेशाब करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही भी की जावे।
निगमायुक्त ने की शहरवासियों से अपील
नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने शहर के नागरिकों से अपील की कि हमें अपने शहर ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाना है तो सबसे पहले शहर को खुले में शौच मुक्त करना होगा, इसके लिए शहर के सभी नागरिकों को यह संकल्प लेना होगा कि न हम खुले में शौच करेगें न दूसरे को करने देगें।

 

Share This News :