Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया ;700 बीघा पकी फसल जलकर हुई राख, गृहमंत्री ने किसानों के बीच में पहुंचकर बंधाया ढांढस, अधिकारियों को दिए निर्देश

दतिया के सेवड़ा कस्बा क्षेत्र में रविवार दोपहर लगभग आधा दर्जन गांव में खड़ी फसल में आग लग गई। इस आगजनी से पूरे इलाके में हाहाकार का माहौल है। वहीं, अन्य दाताओं की मेहनत खाक में मिल जाने से उनकी आंखें भर आई है। घटना की खबर लगते ही प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। इसी के साथ मौका मुआयना कर स्थानीय प्रशासन को निर्देशित भी किया।

रविवार दोपहर लगभग 1 बजे सेवड़ा कस्बा में क्षेत्र के भेसाई गांव में अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी के साथ हवा ने भी आग का साथ दिया और देखते ही देखते आग भेसाई गांव से सटे व्यासपुरा, खंजापुरा, कुँवरपुरा, गोपालपूरा, भगुवापुरा सहित आधा दर्जन गांव को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में आधा दर्जन गांवों की लगभग 700 बीघा गेंहू की पकी फसल जलकर राख हो गई।

3-4 घंटे आग ने किया तांडव

दोपहर 1 बजे से शाम लगभग 4 बजे तक आग ने तांडव किया। इस बीच सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे प्रशासन के आला अधिकारी और दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक 700 बीघा की पकी फसल जलकर राख हो गई। नुकसान का अनुमान अभी तक नहीं लगाया जा सका है। स्थानीय लोगों की माने तो नुकसान तकरीबन लाखों और करोड़ों में बताया जा रहा है।

किसानों के बीच पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री

हादसे की खबर लगते ही प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा किसानों के बीच पहुंचे। साथ ही जिन किसानों की फसल जलकर राख हुई है, उन्हें ढांढस बंधाया। इसी के साथ मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

Share This News :