ऊर्जा मंत्री ताेमर ग्वालियर से दतिया तक करेंगे पदयात्रा
ग्वालियर|ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ग्वालियर प्रदेश एवं शहर के नागरिकों की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता है। मैं पहले भी जनता का सेवक था और आज भी जनता का सेवक हूं। आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करना मेरी पहली जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी से निरंतर प्रयास करूंगा। लोगाें की समस्याओं के निराकरण के लिए पीतांबरा माई के दरबार तक पदयात्रा करूंगा। रास्ते में शिविर लगाकर लोगों की समस्या भी दूर करूंगा। पद यात्रा ४ अप्रैल से ७ अप्रैल तक होगी .अंतिम दिन शाम ४ बजे पीतांबरा माई के दर्शन करेंगे .
ऊर्जा मंत्री ने कहा शहर के नागरिकों को जब भी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कोई समस्या आई है तो शासन प्रशासन से प्रयास कर हर समस्या के निराकरण कराने के प्रयास किए है। इसके साथ ही शहर के नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना निरंतर मां पीतांबरा माई से की जाती है। इसी उद्देश्य को लेकर पीतांबरा माई के दरबार तक पदयात्रा करूंगा तथा रास्ते पर आम जनों की बिजली संबंधी समस्याओं के व्रत निराकरण के लिए शिविर भी आयोजित कर समस्या का निराकरण करूंगा।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मेरी ड्यूटी है कि कि में बिना समय व्यर्थ किये लोगों की सेवा करता रहूं। उसी क्रम में लोगों की विद्युत समस्या के निराकरण के लिये पदयात्रा के दौरान शिविर आयोजित किये जाएंगे, जहां आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शहर हम सभी का है शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान पर जाने के लिये सभी सहयोग करें। स्वयं भी स्वच्छता रखें और लोगों को भी स्वच्छता के लिये प्रेरित करें। ग्वालियर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना पूरा योगदान दें।