Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अब शिवराज के रडार पर कौन ? बुलडोजर मामा ने बताया आगे का एक्शन प्लान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर, रतलाम, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, सिवनी, रीवा, सिंगरौली और शहडोल में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों पर पुलिस द्वारा की गई त्वरित और कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अब इनपर चलेगा 'मामा का डंडा'
मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को चिह्नित करने के लिए तत्काल सघन सर्च ऑपरेशन आरंभ किया जाए। जिन मकान मालिकों ने किराएदार के संबंध में पुलिस को सूचित नहीं किया, उन पर भी कार्रवाई की जाए। चौहान ने अवैध हथियार रखने वालों और अवैध हथियार निर्माताओं के विरुद्ध भी सघन छान-बीन अभियान आरंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के सहयोगियों और उन्हें संरक्षण देने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।