भारतीय पुलिस सेवा के मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के बैचमेट पुरुषोत्तम शर्मा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। शर्मा सितंबर 2020 से निलंबित चल रहे हैं और उनके निलंबन की अवधि अभी भी खत्म नहीं की जा रही है। राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर शर्मा की निलंबन अवधि को 120 दिन यानी चार महीने के लिए और बढ़ा दी है। अभी तक उनकी निलंबन अवधि को 60-60 दिन के लिए दो बार और 120-120 दिन के चार बार बढ़ाया जा चुका है। अभी उनका निलंबन 22 मार्च 2022 तक के लिए किया गया था। 23 मार्च 2022 से उनका निलंबन 120 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।
क्या था मामला
27 सितंबर 2020 को सोशल मीडिया पर पुरुषोत्तम शर्मा के कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिसमें वे अनैतिक कृत्य करते दिखाई दे रहे थे। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा करते हुए मारपीट भी की थी और उसके भी वीडियो वायरल हुए थे। इन वीडियो के आधार पर राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें अखिल भारतीय सेवाएं ) अनुशासन और अपील) नियम 1969 के नियम 3 (1) के तहत निलंबित कर दिया था और भारत सरकार ने 28 अक्टूबर 2020 को उनके निलंबन को उचित करार दिया था। तब से ही शर्मा का निलंबन पांच बार आदेश निकालकर बढ़ाया जा चुका है। आज इसमें फिर वृद्धि की गई है।