Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सुहास भगत की बापसी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब डेढ़ साल का समय बचा है जिसके लिए राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियां कर रहे हैं। मगर इस दिशा में आरएसएस ने बड़़ा फैसला लिया है जिसमें संगठन महामंत्री सुहास भगत को वापस बुला लिया है। अब नए संगठन महामंत्री के नेतृत्व में चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।  .शिवराज सरकार का दिसंबर 2023 तक का कार्यकाल है लेकिन भाजपा अभी से चुनाव मोड में आ गई है। विंध्य क्षेत्र हो या ग्वालियर-चंबल या फिर मालवा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचकर भिन्न-भिन्न वर्गों के लिए घोषणाएं करते नजर आ रहे हैं तो आरएसएस भी इस दिशा में अपनी तैयारी में जुट गया है। संगठन महामंत्री सुहास भगत को भाजपा में छह साल तक काम करने के बाद दूसरे व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पर्याप्त समय देने की दृष्टि से आज संघ ने फैसला किया है। भगत को आरएसएस ने वापस बुला लिया है.

Share This News :