Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा ग्वालियर की जिला कार्यकारणी में सिंधिया समर्थक एक भी महामंत्री नहीं

( विनय शर्मा )भाजपा ग्वालियर की जिला कार्यकारणी रात १२ बजे के बाद घोसित की गई जिसमे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक एक भी महामंत्री नहीं बनाये गए हैं .दो महामंत्री राजू सेंगर और हरीश मेवाफरोश सांसद विबेक शेजबलकर समर्थक और एक महामंत्री विनोद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा समर्थक बनाये गए हैं .कार्यकारणी में सांसद शेजबलकर का दवदवा रहा है|
घोसित कार्यकारणी में उपाध्यक्ष महेश जयसबाल, धर्मेंद्र राणा ,रामेश्वर भदौरिया ,दीपक शर्मा ,देवेंद्र पबैया,हेमलता बुधोलिया ,राकेश खुराशिया ,कनबर मग्लानी ,सुरेंद्र शर्मा ,सुधीर गुप्ता ,और केशब मांझी शामिल हैं .मत्री जिन्हें बनाया गया है ,उनमें रामवीर सिंह तोमर ,मनोज तोमर ,शर्मीला कुशवाह ,धर्मेंद्र तोमर बिट्टू ,गिर्राज कंसाना ,विद्या थोराट ,लता सिंह,शैली शर्मा ,सतेंद्र शर्मा ,नवीन परांडे, पुरषोतम बनोरिया,शामिल हैं .कोसाध्यक्ष प्रमोद खण्डेलबाल ,सह कोसाध्यक्ष बिरजू शिवहरे ,कार्यालय मंत्री हंसराज तलरेजा ,सह कार्यालय मंत्री जंडेल सिंह गुर्जर ,आईटी प्रभारी राघवेंद्र कुशवाह ,आईटी सह प्रभारी गौरव कुलश्रेष्ठ बनाये गए हैं ..मिडिया प्रभारी मुरारीलाल मित्तल ,सह मिडिया प्रभारी दुये प्रशांत पटेरिया ,विपुल जैन ,सोसल मिडिया प्रभारी दीपक अग्रवाल और सह सोशल मिडिया प्रभारी अरविन्द रघुवंशी को बनाया गया है .कार्यकारणी में केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पबैया समर्थकों को भी स्थान मिला है . एक समर्थक पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह के भी हैं |

Share This News :