Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डीएम अविनाश लवानिया की अनोखी पहल...

मध्य प्रदेश में भोपाल के डीएम ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। असल में डीएम ने अपने एक महीने का वेतन यहां के सरकारी पुस्तकालय को दान कर दिया है। जिलाधिकारी ने यह रकम विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री खरीदने में सहायता के लिए दी है। 

बैठक की अध्यक्षता के दौरान घोषणा
शनिवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में डीएम की इस घोषणा की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया शुक्रवार को सरकारी पुस्तकालय के कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मौलाना आजाद केंद्रीय पुस्तकालय को दान देने के बारे में घोषणा की।

वॉटर कूलर लगाने का निर्देश
डीएम ने पुलिस और संबंधित सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को पुस्तकालय के आसपास अध्ययन के लिए एक स्वस्थ एवं शांत वातावरण सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुस्तकालय में एक वाटर कूलर लगाया जाएगा।

Share This News :