Home > अपना शहर ,
शहरी क्रं.1 व 2 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनंतिम सूची जारी

एकीकृत बाल विकास परियोजना क्रं.2 अंतर्गत वार्ड क्रं.15, 16 व 17 में नवीन कार्यकर्ता के कुल 9 पदों पर विकासखण्ड स्तरीय समिति की बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें महिला अभ्यर्थियों का अनंतिम चयन किया गया। अनंतिम महिला अभ्यर्थियों के संबंध में दावे-आपत्ति आमंत्रित की गई है। दिनांक 26 दिसम्बर को सायं 5.30 बजे तक किसी को कोई आपत्ति हो तो महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय क्रं.2 मोतीमहल में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है।

      इसी प्रकार एकीकृत बाल विकास परियोजना क्रं.1 के द्वारा वार्ड क्रं.1 व 2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद हेतु अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। आवेदक कार्यालय मोतीमहल, कलेक्ट्रेट और नगर निगम के सूचना पटल पर सूची का अवलोकन कर सकते हैं। दिनांक 25 दिसम्बर तक अनंतिम सूची के विरूद्ध दावे-आपत्ति की जा सकती है।

Share This News :