Home > अपना शहर ,
प्रतियोगिताओं से ही प्रतिभायें निखरती हैं – कमिश्नर श्री रूपला

सिंधु प्रतिभा निखार मंच ग्वालियर द्वारा होटल लैण्डमार्क एन एक्स एसपी ऑफिस के पास सिटी सेंटर ग्वालियर में कुकिंग कॉम्पटीशन एवं किचिन क्वीन अवार्ड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम यासमीन खान, द्वितीय सोनिया धनेजा एवं तृतीय पुरस्कार प्रिया मंगल को मिला। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त श्री एस एन रूपला द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता उपस्थित थीं।

      कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त श्री एस एन रूपला ने कहा कि प्रतियोगिताओं से ही प्रतिभायें सामने आती हैं। इस प्रकार की प्रतियोगितायें निरंतर आयोजित होती रहना चाहिए। प्रतियोगिता में विजयी रहीं प्रतिभागियों को बधाई दी।

      कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से महिलाओं में अपनी प्रतिभायें प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। समाज के सभी वर्गों को इस प्रकार की प्रतियोगितायें कराते रहना चाहिए।

      कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. वी के कुंदवानी, सचिव श्री वासुदेव जोतवानी तथा संस्था के सलाहकार श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव, जीएम होटल लैण्डमार्क भी मौजूद थे।

Share This News :