Home > अपना शहर ,
जिले में समर्थन मूल्य पर 16 हजार मैट्रिक टन से अधिक धान खरीदी

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिये बनाए गए 39 केन्द्रों के माध्यम से 16 हजार 791 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस खरीदी के बदले में किसानों को लगभग ढ़ाई करोड़ रूपए की राशि का भुगतान भी उनके खातों में कर दिया गया है।

      ग्वालियर जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिये 39 केन्द्रों का गठन किया गया है। इन केन्द्रों पर कुल साढ़े 6 हजार से अधिक किसानों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया था। जिनमें से 1724 पंजीकृत किसानों द्वारा 16 हजार 791.76 मैट्रिक टन धान इन केन्द्रों पर बेचा जा चुका है। अभी तक 2 लाख 44 हजार 34 हजार रूपए की राशि का भुगतान भी संबंधित किसानों को किया जा चुका है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खरीदी केन्द्रों से 15 हजार 527 मैट्रिक टन धान का उठाव कर गोदामों में जमा करा दिया गया है।

Share This News :