Home > अपना शहर ,
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु रोजगार मेले का आयोजन 21 को

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जॉबफेयर का आयोजन 21 दिसम्बर को जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रेडीमेड गारमेंट पार्क गदाईपुरा मुरैना रोड़ पर आयोजित किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में विभिन्न कंपनियाँ सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एक्यूकेटिव, आईटीआई वर्कर, एडवाईजर एवं मैनेजर पद के लिये नियुक्तियाँ करेगी।

      जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 21 दिसम्बर को आयोजित जॉब पार्क में ईगल रिक्यूरिटी सर्विस शिवपुरी, नवकिसान बायो प्लांट ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, ग्रोफास्ट सोल्यूशन प्रोडक्ट सागर, वेक्टस इंडस्ट्रीज लिमिटेड बानमोर, एसबीआई इंश्योरेंस लिमिटेड ग्वालियर एवं रिलायंस इंश्योरेंस लाईफ लिमिटेड ग्वालियर शामिल हैं।

      युवाओं को योग्यतानुसार वेतन दिया जायेगा। आवेदक की उम्र 18 से अधिक होना चाहिए। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक युवाओं को उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Share This News :