Home > अपना शहर ,
रब्बानी नागपुर को हराकर एलएनयूपीई विजेता

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता 

एलएनयूपीई ने रब्बानी फुटबाल क्लब नागपुर को 3-0 से हराकर आठवीं अखिल भारतीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण सभापति श्री राकेश माहौर एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा आनंद मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर खेल प्रभारी श्री सतीश बोहरे, एमआईसी सदस्य श्री धर्मेेन्द्र राणा, श्रीमती मीना शिवराम जाटव, पार्षदगण श्री दिनेश दीक्षित, श्री पुरषोत्तम टमोटिया, श्रीमती उषा जीतेन्द्र यादव, श्री कमल माखीजानी, जीवाजी विश्वविद्यालय के डा केशव ंिसह उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये बतौर पुरष्कार व चमचमाता कप व ट्राफी प्रदान किये गये। वहीं सभी खिलाडियों व तकनीकि कमेटी के सदस्यों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए।
नगर निगम की मेजवानी में जीवाजी विश्वविद्यालय के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में जीविवि के कुलसचिव श्री आनंद मिश्रा ने कहा कि कोई भी खेल हो टीम भावना के साथ खेला जाए तो विजय अवश्य मिलती है, इसलिए सभी खिलाडियों को हमेशा खेल एवं टीम भाव के साथ खेलना चाहिए तथा खेलों को बढावा देने के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय भी हमेशा तत्पर रहता है।
इस अवसर पर सभापति श्री राकेश माहौर ने कहा कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा हमेशा ही खेल एवं खिलाडियों को प्रोत्साहित किया गया है तथा निगम द्वारा वार्षिक खेल कलेन्डर बनाकर विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं वर्ष भर आयोजित कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि फुटबाॅल एवं हाॅकी जैसी प्रतियोगिताओं को और अधिक भव्यता प्रदान करने के लिए भी हम पूर्ण प्रयास करेगें। इस अवसर पर उन्होंने दोनों टीमों के खिलाडियों को बधाई दी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत नोडल खेल अधिकारी श्री प्रदीप वर्मा, सहायक खेल अधिकारी श्री उवेश सिद्वकी, श्री अयोध्याशरण शर्मा सहित अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्री शिववीर ंिसह भदौरिया ने किया।
एलएनयूपीई की खिताबी जीत
रब्बानी फुटबाॅल क्लब नागपुर एवं एलएनयूपीई के बीच खिताबी मुकाबला जीवाजी विश्वविद्यालय के मैदान पर खेला गया। जिसमें एलएनआईपीयू ने 3-0 से हराया जिसमें एलएनयूपीई की ओर से जर्सी नम्बर 11 के खिलाडी श्री आकाश मलिक ने मैच के 10वें मिनट में, जर्सी नम्बर 8 के खिलाडी नवाचा ने 24वें एंव जर्यी नम्बर 16 के खिलाडी किमी ने 76वें मिनट में गोल मारकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई।

  

Share This News :