Home > अपना शहर ,
जनमित्र प्रक्रिया शुल्क का कटटा गिरा

क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 लूटपुरा पर भृत्य के पद पर कार्यरत श्री रामभरोसी पुत्र श्री छोटेलाल द्वारा विगत दिवस जनमित्र प्रक्रिया शुल्क का रसीद कटटा आॅडिट कराने निगम मुख्यालय ले जाया जा रहा था। उक्त कटटा चार शहर के नाके से हजीरा के बीच कहीं रास्ते में गिर गया। जिसका कटटा क्रमांक 215/2016 है जिसकी रसीद क्रमांक 206301 से 206386 तक रसीद कटी हुई हैं तथा उनकी राशि जमा है, शेष 14 रसीदें खाली हैं। जिनको निरस्त माना जाए तथा यदि इन रसीदों का कोई उपयोग करता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित की होगी। उक्त कटटे की सूचना संबंधित थाने में दे दी गई है।

Share This News :