Homeखेल ,
फाइट ऑफ द चैंपियंस: 3 राउंड में टूटा दांत चेका का, रेफरी ने विजेंदर को किया विजेता

स्टार इंडियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने à¤¤à¤‚जानिया के फ्रांसिस चेका को सिर्फ 3 राउंड में ही धूल चटाते हुए डब्ल्यूबीओ एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब अपने पास रखा। पहले दो राउंड में चेका ने आक्रामक तेवर दिखाए, लेकिन तीसरे राउंड में उनका दांत टूट गया। रेफरी ने फाइट को बीच में ही रोकने का फैसला किया और इंडियन बॉक्सर को विजयी घोषित कर दिया। उन्होंने à¤¯à¥‡ à¤–िताब को कैरी होप को हराकर जीता था।

पहला राउंड: चेका की आक्रामक शुरुआत

राज 9.51 पर फाइट के पहले राउंड के लिए बेल बजते ही दोनों बॉक्सर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इंडियन स्टार की अपेक्षा चेका कुछ ज्यादा ही अग्रेसिव दिखाई दिए। हालांकि, कुछ ही देर में विजेंदर डिफेंसिव मूड में आ गए, लेकिन चेका को अपनी चतुराई भरे पंचों से रूबरू कराते रहे।

दूसरा राउंड: रिंग में बनाया प्रेशर

पहले राउंड में एग्रेसिव रहने वाले चेका दूसरे राउंड में पिटते दिखे। विजेंदर ने पहले तो उन्हें देसी स्टाइल में चिढ़ाया। इसके बाद जैसे ही चेका आगे बढ़े उन्हें एक के बाद एक लगातार 5-6 घूसे जड़ दिए।

कैरी होप को हराकर जीता था खिताब

विजेंदर ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को मात देते हुए यह खिताब अपने नाम किया था। अब उनके सामने इसे बचाने की मुश्किल चुनौती है। तंजानिया के चेका के पास 43 मुकाबलों का अनुभव है, जिसमें से उन्होंने 32 में जीत हासिल की है। 34 साल के चेका इस समय अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) की सुपर मिडिलवेट डिवीजन में मौजूदा अफ्रीकन चैंपियन हैं।

ऐसा है चेका और विजेंदर का रिकॉर्ड

महज 17 साल की उम्र में पेशेवर मुक्केबाजी की दुनिया में कदम रखने वाले चेका के पास 16 साल का अनुभव है। विजेंदर ने भारतीय मुक्केबाजी इतिहास में याद रखने लायक कई कारनामे किए हैं। हरियाणा के इस खिलाड़ी ने बीजिंग ओलंपिक-2008 में भारत को मुक्केबाजी में पहला पदक दिलाया था।

8वीं फाइट, अब नहीं हारे एक भी मैच

विजेंदर की ये 8वीं प्रोफेशनल फाइट है। इससे पहले उन्होंने 7 फाइट लड़ी और सभी अपने नाम की। इस दौरान इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बुल्गारिया और हंग्री के फाइटर्स को रिंग में ढेर किया।

कब किसे किया रिंग में ढेर

1. सोनी व्हिटिंग (इंग्लैंड) को 10 अक्टूबर, 2015 को हुई फाइट में सिर्फ 3 राउंड में ही नॉकआउट कर दिया।

2. डीन गिलेन (इंग्लैंड) को 07 नवंबर, 2015 को हुई फाइट में सिर्फ एक राउंड तक चले मुकाबले में नॉकआउट कर दिया।

3. समेट हिसेईनोव (बुल्गारिया) को 19 दिसंबर, 2015 को हुई फाइट में 2 राउंड में धूल चटा दी।

4. एलेक्जेंडर हॉरवथ (हंग्री) को 12 मार्च, 2016 को हुई फाइट में सिर्फ 3 रिजल्ट में नॉकआउट किया।

5. मोटिओज रॉयर (फ्रांस) को 30 अप्रैल, 2016 को हुई फाइट में 5 राउंड चक चले मुकाबले में नॉकआउट किया।

6. आंद्रजेज सोद्रा (पोलैंड) को 13 मई, 2016 को सिर्फ 3 राउंड में नॉकआउट किया।

7. ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को 16 जुलाई, 2016 को हुई फाइट में 10 राउंड तक चली फाइट में हराया।

Share This News :