Home > अपना शहर ,
निरीक्षण के दौरान गंदगी एवं अतिक्रमण पर 6 दुकानदारों के खिलाफ की जुर्माने की कार्यवाही

उपायुक्त एवं ग्वालियर पूर्व क्षेत्र के प्रशासकीय अधिकारी श्री एपीएस भदौरिया के निर्देशन में मुरार क्षेत्र के नदीपार टाल के नए पुल एवं नदी संतर की रोड पर विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को देखा तथा अस्थाई अतिक्रमण हटवाए गए। इसके साथ ही विभिन्न संस्थानों द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माना अधिरोपित किया गया।
निगम के दल द्वारा नदीपार टाल के पुल पर निरीक्षण किया तो वहां ठेले खडे पाए गए जिस पर तत्काल मौके पर ही 5 ठेले जब्त करने की कार्यवाही की गई तथा ठेले वालों को चेतावनी दी गई कि यदि कहीं भी ठेले खडे करने से यातायात अवरुद्व होता है तथा निर्धारित स्थान के अलावा अन्य कहीं ठेले खडे किये तो उनके ठेले जब्त करने की कार्यवाही लगातार की जावेगी। वहीं मुरार स्थित नदी संतर क्षेत्र में निरीक्षण किया तथा दुकानदारों द्वारा आगे दुकान निकाल कर अतिक्रमण किया गया था। जिसके चलते 6 दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसमें भरत पेठा, नरेश नमकीन, मुरैना गजक, गिर्राज नमकीन, मुकेश नदीपारटाल एवं आनंद मिष्ठान भंडार आदि पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी श्री मनीष यादव एवं मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News :