Home > अपना शहर ,
एलएनयूपीई एवं रब्बानी नागपुर फाइनल में

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता 

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में आज दो सेमीफाइनल मैच खेले गए जिसमें एलएनयूपीई ग्वालियर एवं रब्बानी फुटबाॅल क्लब नागपुर की टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में पहला मैच आज प्रातः 12 बजे आर्मी इलेवन हैदराबाद एवं रब्बानी फुटबाल क्लब नागपुर के बीच खेला गया जिसमें रब्बानी फुटबाल क्लब नागपुर ने 3-0 से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। मैच में रबबानी की ओर से जर्सी नम्बर 3 के खिलाडी शोयेब ने 39वें एवं 70वें मिनट में दो गोल किए तथा जर्सी नम्बर 19 के खिलाडी शकीब ने 42वें मिनट में 1 गोल किया।
वहीं दूसरा मैच एलएनयूपीई एवं डीएफए ग्वालियर के बीच खेला गया जिसमें एलएनयूपीई ने 5-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। एलएनयूपीई की ओर से जर्सी नम्बर 3 के खिलाडी आकाश ने 3रे, 21वें एवं 46वें मिनट में तीन गोल किए तथा जर्सी नम्बर 19 के खिलाडी ने 57वें मिनट में एवं जर्सी नम्बर 17 के खिलाडी वरुण ने 23वें मिनट में एक-एक गोल किया कर टीम को मैच में जीत दिलाई।

फायनल मैच एवं समापन समारोह
अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के दौरान 18 दिसंबर को फाइनल मैच के बाद समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दोपहर 2 बजे एलएनयूपीई एवं रब्बानी फुटबाॅल क्लब नागपुर के बीच फायनल मैच खेला जाएगा। इसके पश्चात प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा जिसमें विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

  

Share This News :