Home > अपना शहर ,
विशेष बच्चों के समावेशित शिक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण 19 दिसम्बर को

रोशनी रामकृष्ण आश्रम ग्वालियर में प्रशिक्षण की कड़ी के अंतर्गत मुख्यधारा के स्कूलों के शिक्षकों के लिये विशेष बच्चों के समावेशित शिक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 19 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे रोशनी रामकृष्ण मिशन आश्रम में किया जायेगा। प्रशिक्षण अपरान्ह 4.30 बजे तक चलेगा।

      प्रशिक्षण में विशेषज्ञ शिक्षिका श्रीमती प्रीति कपूर, स्पीच एवं लेंगुएज थेरेपिस्ट सुश्री अपर्णा भोंसले और ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट श्रीमती लछवानी मुख्य वक्ता रहेंगी।

      कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ऐसे स्कूली बच्चे जिन्हें शिक्षा प्राप्त करने में दिक्कत है, उनमें कुछ शारीरिक बाधायें हैं, ऐसे बच्चों को किस तरह से शिक्षा प्रदाय की जाए, जिससे वे आसानी से शिक्षा को ग्रहण कर सकें और मुख्यधारा स्कूलों में समेकित शिक्षा प्राप्त करते रहें। ऐसे शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जायेगा।

      कार्यक्रम में ग्वालियर एवं गुना के लगभग 20 स्कूलों के 60 शिक्षक एवं अभिभावक भाग लेंगे।

Share This News :