Home > अपना शहर ,
गेंडे वाली सडक पर चला स्वच्छता जागरुकता अभियान, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाये जा रहे है। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत आज क्षेत्रीय कार्यालय क्र.07 के अन्तर्गत गेढंे वाली सडक बकरा मंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय बकरा मंडी में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय के लगभग 250 बच्चे उपस्थित रहे तथा रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश जनजन तक पहुंचाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.आई.सी. सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री खेमचंद गुरवानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के बां्रड एम्बेसडर डाॅ.एम.एल.दौलतानी ने की कार्यक्रम में सहायक स्वास्थय अधिकारी श्री विजय श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अधिकारी श्री अमित गुप्ता, श्री नारायण करोसिया, श्री वीरेन्द्र साहू, एवं श्री पवन नामदेव, सहित बडी संख्या में स्कूल के बच्चे एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे।
स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्कूल से जीवाजी गंज पुलिस चैकी तक रैली निकाली गई। रैली के दौरान बच्चो द्वारा आमजनो एवं दुकानदारो को स्वच्छता का संदेश दिया तथा शपथ दिलाई कि ना तो स्वंय कचरा फैलायंगे ना ही किसी को कचरा फैलाने देगें। इसके साथ ही बच्चो ने दुकानदारो से दुकान के बहार डस्टबीन रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान अनेक बच्चो को स्वच्छता दूत बनाया गया जिसमें वेष्णवी, सोनम, केफिया, आफरीन, स्नेहा, अंसरिया, अन्जना कुशवाह, आस्था, नंदनी, वेष्णवी चैहान, जाहीदा, रोहित, एवं गुनगुन को स्वच्छता दूत बनाया गया जिसमें बच्चो को बैच एवं केप पहनाये गयें।
स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यालय के बच्चो द्वारा स्वच्छता अभियान से संबंधित प्रतियोगिता एवं काव्य गोष्टी का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया कार्यक्रम के उपरान्त विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता बैच लगाये गयें।
खुले में शौच न जाने के लिए लोगों को दी समझाइश
स्वच्छता अभियान के दौरान 6 क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा बताया गया कि उनके यहां शौचालय न होने के कारण उन्हें शौच के लिए बाहर जाना पडता है। जिसको लेकर एमआईसी सदस्य श्री गुरवानी ने संबंधित क्षेत्राधिकारी से उक्त लोगों की पूर्ण जानकारी लेकर उनके यहां शौचालय बनवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिन लोगों द्वारा घर में शौचालय न होने की बात कही गई उनमें बल्लन, निसार, दीना, गुलाब, दशरथ, नासिर आदि शामिल हैं।

  

Share This News :