Home > अपना शहर ,
आर्मी हैदराबाद एवं रब्बानी नागपुर सेमीफाइनल में

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले गए जिसमें आर्मी इलेवन हैदराबाद एवं रब्बानी फुटबाॅल क्लब नागपुर की टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में पहला मैच आज प्रातः 12 बजे आर्मी इलेवन हैदराबाद एवं सहारा फुटबाॅल क्लब लखनउ के बीच खेला गया जिसमें आर्मी इलेवन हैदराबाद ने पैनल्टी शूट आउट में 6-5 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में पहले दोनों टीमों के खिलाडियों द्वारा 1-1 गोल कर दोनों टीमों को बराबरी पर रखा और मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से हुआ।
वहीं दूसरा मैच रब्बानी फुटबाॅल क्लब नागपुर एवं एमपी इलेवन जबलपुर के बीच खेला गया जिसमें रब्बानी नागपुर ने 2-0 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रब्बानी नगापुर की ओर से जर्सी नम्बर 10 के खिलाडी जुबैद ने 3रे एवं 5वें मिनट में दो गोल कर टीम को मैच में जीत दिलाई।
आज के मैच
अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के दौरान 17 दिसंबर को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच प्रातः 12.00 बजे एलएनयूपीई एवं डीएफए ग्वालियर के बीच खेला जाएगा तथा दूसरा मैच दोपहर 2 बजे रब्बानी फुटबाॅल क्लब नागपुर एवं आर्मी इलेवन हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

  

Share This News :