Home > अपना शहर ,
राजमाता द्वारा समाज के उत्थान में किए गए कार्य अनुकरणीय - प्रो. सोलंकी

 à¤°à¤¾à¤œà¤®à¤¾à¤¤à¤¾ की मूर्ति का भी हुआ अनावरण

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं वे अनुकरणीय हैं। वे समाज के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित रही। वे हम सबके लिए हमेषा से ही प्रेरणा का केन्द्र विन्दु रहीं है। प्रो. सोलंकी ने यह बात शुक्रवार को दतिया जिले के भाण्डेर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के बतौर कही। इससे पूर्व उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने पांच करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश के जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र भाण्डेर विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, संभाग के संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुंदेला सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

      हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने मध्य प्रदेश के विकास का जो सपना 20वी सदी में देखा था वह अब 21वी सदी में साकार रूप ले रहा है। उन्होने कहा कि राजमाता ने समाज के सभी वर्गो के उत्थान के क्षेत्र में कार्य किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य अस्मरणीय हैं। उन्होने कहा कि वालिका शिक्षा को बढाने की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यो का ही परिणाम है कि आज हमें हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी परिलक्षित हो रही है। उनके द्वारा राजनैतिक क्षेत्र में भी जो कार्य किए गए हैं उसी का परिणाम है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर कई नेताओं ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग से पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राजमाता किसी एक वर्ग की नही बल्कि संपूर्ण समाज का प्रतिनिधित्व करती थी। उनके द्वारा आदिवासी तथा वनवासी क्षेत्र में भी अनेक उल्लेखनीय कार्य किए है।

      कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया द्वारा किए गए कार्य नई पीढी के लिए प्रेरणादायक हैं। राजमाता द्वारा समाज और देश के हित में किए गए कार्यो और विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य प्रषंसनीय हैं। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान हेतु कार्य करना चाहिए। श्रीमती माया सिंह ने प्रदेश में विकास तेज गति से हो रहा है। भाण्डेर में भी विकास के अनेक कार्य संपन्न हुए हैं। शहर विकास में धन की कोई कमी नही है। विकास के जो भी प्रस्ताव प्राप्त होंगे उन्हें मंजूर किया जाएगा।

      प्रभारी मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि अमृत योजना के तहत दतिया जिले में विकास के अनेक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। संपूर्ण प्रदेश में विकास में तेज गति से किया जा रहा है हम सब विकास की गति को रूकने नही देंगे।

      प्रदेश के जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय राजमाता सिंधिया ने मेरे जैसे अनेक कार्यकर्ता तैयार कर समाज कार्य हेतु खड़े किए हैं। राजमाता ने राजपद से लोक पद पर आकर संपूर्ण जीवन लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होने कहा कि हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह लोकपद से राजभवन तक पहुंचे हैं। हम सबको स्वर्गीय राजमाता सिंधिया के मार्गदर्षन में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। भाण्डेर में राजमाता की मूर्ति अनावरण का हम सबको सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए यही उनके प्रति सच्ची श्रृद्वांजली होगी।

      कार्यक्रम के प्रारंभ में भाण्डेर विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया ने स्वागत भाषण दिया। उन्होने कहा कि नगर निगम परिषद महाविद्यालय और सभी के सहयोग से स्वर्गीय राजमाता सिंधिया की मूर्ति का अनावरण-समारोह आयोजित हो सका है। उन्होने कहा कि भाण्डेर विकास की जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई मैं उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

राजमाता की मूर्ति का अनावरण

      हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने समारोह के पूर्व भाण्डेर के लहार तिराहे पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह, जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, भाण्डेर विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया उपस्थित थे। उक्त मूर्ति नगर पालिका परिषद द्वारा तैयार कराई गई है।

5 करोड के विकास कार्यो का भूमिपूजन

      हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर श्री कप्तान सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम के पूर्व भाण्डेर में 5 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। उक्त राशि से अम्बेडकर पार्क का जीर्णोद्धार, रैन बसेरा का निर्माण तथा दुकानों के निर्माण के कार्य शामिल है। इन कार्यो के पूर्ण होने से भाण्ड़ेर के लोगों को बेहतर पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं रैन बसेरा के निर्माण से भाण्ड़ेर में बाहर से आने वाले लोगों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

प्रतिभाओं का सम्मान

      हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर श्री कप्तान सिंह सोलंकी ने भाण्ड़ेर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 लोगों को सम्मानित किया। जिनमें सर्वश्री जानकी वल्लभ श्रीवास्तव, द्वारिका मिश्रा, आशाराम महंत, अनिरूद्ध अठसेला, गोपाल कृष्ण शर्मा, रामनारायण कतरौलिया सेवा निवृत्त डीएसपी, भवानी प्रसाद अहिरवार सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक शिक्षा, कृपाराम कतरौलिया सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर, कु. साक्षी दीक्षित सिविल जज, कु. कृति दीक्षित सब रजिस्ट्रार, अरविन्द यादव राज्य स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व, कु. रवि दौहरे सीआईएसएफ में चयनित, प्रति अग्रवाल बीए षष्ठ्म सेमेस्टर में महाविद्यालय में प्रथम स्थान, खुशबू कुशवाहा बीएससी षष्ठ्म सेमेस्टर में महाविद्यालय में प्रथम स्थान, राधावल्लभ पाण्ड़ेय साहित्यकार, कन्हैया लाल साहू स्टेनो/सहायक ग्रेड़-3 कलेक्टर कार्यालय दतिया, प्रो. हरिकृष्ण पाण्ड़ेय प्राचार्य, प्रो. डीआर श्रीवास सहा. प्रा. राजनीति को सम्मानित किया।

  

Share This News :