Home > अपना शहर ,
आसन है “ई-बटुआ” से भुगतान करना

सरकार द्वारा कैसलेस व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिये ई-बटुआ के जरिए आसानी से भुगतान किया जा सकता है। ई-बटुआ का उपयोग प्रारंभ करने के लिये बैंक खाता, स्मार्ट फोन, 2जी-3जी कनेक्शन और एक फ्री वोलेट एप की जरूरत होती है।

कम्प्यूटर या स्मार्ट फोन के जरिए ऑनलाईन सामान खरीदने के लिये ई-बटुआ का उपयोग किया जा सकता है। अधिकतर बैंकों और कुछ निजी कंपनियों के ई-बटुए हैं। इन्हें आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। ई-बटुआ अर्थात डिजिटल बटुए में पैसे डालने के लिये किसी व्यक्ति के खाते को उससे लिंक कराना जरूरी है।

ऐसे करें ई-बटुए का उपयोग

      इसका उपयोग करने के लिये उपभोक्ता/व्यापारी को स्मार्ट फोन पर एप डाउनलोड करना होता है। इसके बाद मोबाइल का उपयोग कर साइन अप किया जाता है। फिर डैबिट/क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए ई-बटुए में पैसा डाला जाता है। इस प्रकार भुगतान के लिये ई-बटुआ तैयार हो जाता है। उपभोक्ता बटुए की सीमा सभी के लिये 20 हजार रूपए प्रतिमाह होती है और केवाईसी के साथ यह सीमा एक लाख रूपए तक हो सकती है। इसी तरह व्यापारी बटुए की सीमा 100 घोषणा के साथ 50 हजार रूपए प्रतिमाह और केवाईसी के साथ एक लाख रूपए प्रतिमाह होती है।

Share This News :