Home > अपना शहर ,
अधिमान्यता के लिये आवेदन अब ऑनलाइन

जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अब अधिमान्यता नवीनीकरण और नई अधिमान्यता के लिये ऑनलाइन आवेदन ही लिये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट  www.mpinfo.org  अथवा  www.adhimanyata.mpinfo.org पर किये जा सकते हैं।

अधिमान्यता संबंधी आवेदन-पत्रों की स्थिति की जानकारी पत्रकारों को एस.एम.एस. और ई-मेल के माध्यम से मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया 16 दिसम्बर से शुरू हो गई है। आवेदन भरने संबंधी दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Share This News :