Home > राज्यो से ,
राहुल गांधी की मानसिक स्थिति को समझ नहीं पा रहा : पर्रिकर

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नोटबंदी के मामले पर संसद की कार्यवाही को बाधित करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। मनोहर पर्रिकर ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मन: स्थिति को नहीं समझ सकते।

शुक्रवार को गोवा के पोरवोरिम में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि राहुल की मन: स्थिति क्या है। उनकी पार्टी संसद को बाधित करती है और बाद में वह संवाददाता सम्मेलन आयोजित कराते हैं और घोषणा करते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित गलत कार्यों का खुलासा करेंगे। पर्रिकर ने कहा कि आपको संसद बाधित करने के लिए किसने कहा? हम एक महीने से उब रहे हैं। हम केवल सदन में बैठे हैं और उनका शोर सुन रहे हैं।

बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया। नोटबंदी, अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला और किरन रिजिजू को लेकर पूरा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार को भी हंगामा हुके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

Share This News :