Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,
पीएम ने राहुल गांधी से कहा- किसानों का मुद्दा गंभीर, आप मिलते रहा करें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मांगों के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने राहुल से कहा कि मिलते रहा करें. पीेएम से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में हमारी यात्रा के दौरान किसानों ने मांग रखी थी कि उनका कर्ज माफ किया जाना चाहिए, बिजली बिल हाफ किया जाए और फसल का सही दाम मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माना है कि किसानों की हालत गंभीार है, लेकिन कर्ज माफ करने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा सिर्फ सुना.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अमरिंदर सिंह ने मुलाकात के बाद बताया कि 'हमने किसानों से जुड़ी समस्याओं जैसे कर्ज, आत्महत्या, न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात पीएम के सामने रखी. प्रधानमंत्री ने हमें इस मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.'

Share This News :