Home > अपना शहर ,
वार्ड 32 में विकास कार्यों का भूमिपूजन

वार्ड 32 स्थित विभिन्न काॅलोनियों में सडक डाम्बरीकरण का कार्य किया जाना है जिसका भूमिपूजन आज क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अनीता राजेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि वार्ड 32 के अंर्तगत द्वारिका पुरी, प्रेम नगर, तेजंिसह काॅम्पलेक्स एवं श्रुति इन्क्लेव में 9 लाख 25 हजार रुपए की लागत से सडक निर्माण कार्य किया जाना है जिसका आज अतिथियों द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर श्री अरविंद शुक्ला, श्री यशवंत कौरव, श्री दत्ता साहब, श्री वायपी ंिसह, श्री कमल रोचलानी, श्री दिलीप शर्मा, श्री मुकेश भारद्वाज, श्री प्रकाश चुद्र गुप्ता, श्री संजय वैश्य, श्री विनोद शर्मा, श्री अनिरुद्व सिसौदिया, क्लस्टर अधिकारी श्री सुरेन्द्र जैन, क्षेत्राधिकारी श्री हसीन अख्तर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अभिभाषक श्री राजेन्द्र शर्मा ने किया।

Share This News :