Home > अपना शहर ,
उपायुक्त के निरीक्षण में गंदगी पाई जाने पर संबंधित कर्मचारियों का वेतन काटा

उपायुक्त एवं ग्वालियर पूर्व क्षेत्र के प्रशासकीय अधिकारी श्री एपीएस भदौरिया के निर्देशन में आज वार्ड 22, 24, 25, 26 एवं 29 में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को देखा तथा अस्थाई अतिक्रमण हटवाए गए। इसके साथ ही विभिन्न संस्थानों द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माना अधिरोपित किया गया।
निगम के दल द्वारा सिंचाई विभाग से दर्पण काॅलोनी मार्ग पर दोनों ओर गंदगी पाई जाने पर डब्ल्यूएचओ श्री दलवीर का आज का वेतन काटने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही डोर टू डोर वाहन का लाउडस्पीकर बंद पाए जाने पर वाहन क्रमांक एमपी 07-2677 के चालक श्री नरेन्द्र शर्मा का भी आज का वेतन काटने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही गायत्री विहार में सफाई हेतु क्षेत्राधिकारी श्री महेन्द्र अग्रवाल को निर्देशित किया गया। इस क्रम में वार्ड 26 सिंहपुर रोड पर गंदगी पाए जाने पर के कारण श्री दिनेश भेरुआ का वेतन काटने की कार्यवाही एवं डोर टू डोर वाहन क्रमांक एमपी 07-2874 के चालक श्री महेन्द्र राजपूत का वेतन काटने की कार्यवाही की गई। वहीं वार्ड 25 सीपी काॅलोनी में सामुदायिक भवन के पास कचरा ठिया पर सफाई न होने के कारण डब्ल्यूएचओ श्री चिटनिस को सफाई के निर्देश जारी किए गए।
इन पर किया गया जुर्माना
निरीक्षण के दौरान निम्न संस्थानों द्वार गंदगी फैलाने पर जुर्माना किया गया जिसमें डबल हाथरस पर 2500 रुपए, महेश इलेक्ट्रीकल पर 1000 रुपए का, हरियंत फर्नीचर पर 500 रुपए का, मुरैना गजक पर 500 रुपए एवं गददे वाले पर 500 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

Share This News :