Home > अपना शहर ,
डीएफए ग्वालियर एवं एलएनयूपीई सेमीफाइनल में

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले गए जिसमें डीएफए ग्वालियर एवं एलएनयूपीई की टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में पहला मैच आज प्रातः 12 बजे डीएफए ग्वालियर एवं यूनिवर्सल फुटबाॅल क्लब केरला के बीच खेला गया जिसमें डीएफए ग्वालियर ने 2-0 से जीत दर्ज की और सेमी फाइनल में प्रवेश किया। जिसमें ग्वालियर की ओर से जर्सी नम्बर 4 के खिलाडी कर्मा ने 65वें मिनट में एवं जर्सी नम्बर 19 के खिलाडी कर्मा ने 76वें मिनट में एक-एक गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई।
वहीं दूसरा मैच एलएनयूपीई एवं डीएमएसएफ झारखंड के बीच खेला गया जिसमें एलएनयूपीई ने 1-0 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एलएनयूपीई क ओर से जर्सी नम्बर 8 के खिलाडी नावचा ने 70वें मिनट में एक गोल कर टीम को मैच में जीत दिलाई।
आज के मैच
अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के दौरान 16 दिसंबर को दो मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच प्रातः 12.00 बजे आर्मी फुटबाॅल क्लब हैदराबाद एवं सहारा फुटबाॅल क्लब लखनउ के बीच खेला जाएगा तथा दूसरा मैच दोपहर 2 बजे रब्बानी फुटबाॅल क्लब नागपुर एवं एमपी इलेवन जबलपुर के बीच खेला जाएगा।

  

Share This News :