Home > अपना शहर ,
4 स्कूलों के बच्चों ने उत्साह से लिया स्वच्छता जागरुकता अभियान में भाग, रैली निकालकर दिया आमजनों को स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता आज प्रत्येक नागरिक की आवश्यकता बन गई है क्योंकि यदि हमें स्वस्थ्य रहना है तो अपने आस पास सफाई रखनी ही होगी। इसलिए स्वच्छता के प्रति हम सबको सचेत रहना चाहिए। उक्ताशय के विचार आज नगर निगम द्वारा अमर भारतीय स्कूल में आयोजित स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान उपस्थित पार्षदगणों एवं अन्य अतिथियों द्वारा बच्चों को दिए स्वच्छता संदेश में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने की। कार्यक्रम में पार्षद श्री दिनेश दीक्षित, श्री पुरषोत्तम टमोटिया, अमर भारतीय स्कूल के प्राचार्य श्री एम एल अग्रवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिग्विजय सिंह जादौन, क्षेत्राधिकारी श्री राजीव सोनी सहित अन्य विद्यालयों के प्राचार्य एवं बडी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
नगर निगम के स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत आज अमर भारतीय स्कूल, अमर ज्योति स्कूल, बालक मंदिर विद्यालय एवं काशीपुरा के प्राथमिक विद्यालय ने संयुक्त रुप से अमर भारतीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया तथा सभी बच्चों ने एक साथ स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली।
स्वच्छता रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने नदीपार टाल मुरार से न्यू शिवाजी नगर होते हए अमर भारतीय स्कूल तक रैली निकालकर दुकानदारों को समझाइश दी तथा दुकानों के बाहर डस्टबीन लगाने का आग्रह किया।
वहीं स्वच्छता अभियान के दौरान सभी बच्चांे द्वारा काॅलोनी के आस पास स्वच्छता अभियान चलाकर आस पास सफाई कराई गई तथा घर घर जाकर महिलाओं से स्वच्छता रखने एवं सडक पर कचरा न फैलाने का आग्रह किया गया।
गोष्ठी में लिया अनेक बच्चों ने भाग
कार्यक्रम के दौरान स्वचछता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चारों स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वच्छता अभियान में बच्चों को बनाया स्वच्छता दूत
स्वच्छता अभियान के दौरान चारों विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में 2-2 बच्चों सहित कुल 48 बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया जिसमें बच्चों को कैप व बैच लगाकर सम्मानित किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई।

    

Share This News :