Home > अपना शहर ,
लोकमंत्रणा कार्यक्रम में महापौर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज लोकमंत्रणा के दौरान अनेक नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा ज्यादातर मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। लोकमंत्रणा के दौरान अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री कौशल किशोर सिंह गौर, उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
सिटी सेन्टर स्थित निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित लोक मंत्रणा कार्यक्रम के दौरान वार्ड 49 स्थित साईं विहार समाधिया काॅलोनी के निवासियों द्वारा सीवर एवं पानी की समस्या के निराकरण के लिए आवेदन दिया, जिस पर महापौर जी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्ड 60 स्थित सिंधिया नगर में बने आईएचएसडीपी के आवासों में सफाई, पेयजल एवं विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था कराने का आग्रह क्षेत्रीय निवासियों द्वारा किया गया। जिस पर महापौर जी ने संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
वहीं वार्ड 57 स्थित रोशनी घर स्थित हरिजन बस्ती में स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकारी आमरोड पर शौचालय बनाकर रास्ता बंद करने की शिकायत की। जिस पर उक्त आवेदन संबंधित क्षेत्राधिकारी के पास आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश के साथ भेजा गया।
वहीं वार्ड 22 स्थित नारायण विहार टंकी के पास के क्षेत्र से गंदगी की सफाई कराने तथा क्षेत्र में नियमित सफाई के लिए रिक्त बीट पर सफाई कर्मचारी नियुक्त करने का आवेदन क्षेत्र के निवासियों द्वारा दिया गया। जिस पर महापौर श्री शेजवलकर जी द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही रानीपुरा, तेली की बगिया चार शहर का नाका हजीरा क्षेत्र में टूटी सीवर की पाइपलाइन ठीक कराने का आग्रह क्षेत्र के नागरिकों ने किया। जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
लोक मंत्रणा के दौरान महापौर श्री शेजवलकर द्वारा लगभग 46 नागरिकों की भी समस्याऐं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभाग अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को दिये।

  

Share This News :