Home > अपना शहर ,
“खेलो इंडिया” योजना के तहत 10 खेलों की प्रतियोगितायें आज

संभाग के 1500 से अधिक बालक-बालका खिलाड़ी भाग लेंगे

खिलाड़ियों को खेलों के लिये प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार की नवीन योजना “खेलो इंडिया” के अंतर्गत संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण भोपाल द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं। ग्वालियर के कै. श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर कम्पू में 16 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे से 10 खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं।

      जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर श्री रामाराव नागले ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में 14 वर्ष से कम एवं 17 वर्ष से कम में होंगीं। यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की जा रही हैं।

      उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता में जिन खेलों की प्रतिस्पर्धायें आयोजित की जायेंगी। उनमें एथलेटिक्स, बॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, बास्केट बॉल तथा कुश्ती खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग के ग्वालियर, गुना, अशोकनगर और दतिया जिले के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रत्येक जिले से लगभग 400 खिलाड़ी इन खेलों में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

Share This News :