Home > अपना शहर ,
गोकुल महोत्सव के तहत 13 लाख 81 हजार से अधिक पशुओं का परीक्षण

पशुधन के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में ग्राम पंचायत स्तर तक गोकुल महोत्सव का आयोजन किया गया। गोकुल महोत्सव के तहत ग्वालियर संभाग में 13 लाख 81 हजार 919 पशुधन का परीक्षण किया गया।

      संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों संभागों में पंचायत स्तर शिविर आयोजित किए जाकर पशुओं के उपचार, टीकाकरण, बांझपन उपचार, कृत्रिम गर्भाधान तथा शल्य चिकित्सा के साथ ही पशुधन का बीमा कराया गया।

      गोकुल महोत्सव के तहत ग्वालियर संभाग के ग्वालियर में एक लाख 82 हजार 734 पशुओं का परीक्षण किया गया। इसी प्रकार शिवपुरी जिले में 2 लाख 32 हजार 635, गुना जिले में 2 लाख 47 हजार 493, दतिया जिले में एक लाख 14 हजार 571 तथा अशोकनगर जिले में एक लाख 74 हजार 372 पशुओं का उपचार किया गया।

      चंबल संभाग के भिण्ड जिले में एक लाख 45 हजार 316, मुरैना जिले में एक लाख 34 हजार 900 तथा श्योपुर जिले में एक लाख 49 हजार 898 पशुओं का परीक्षण एवं उपचार किया गया है।

Share This News :