Home > अपना शहर ,
रबी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों के लिये आवेदन पत्र 15 जनवरी 2017 तक आमंत्रित किए गए हैं।

      संयुक्त संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसल 2016-17 के लिये आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत ग्वालियर, शिवपुरी व गुना जिले के किसान भाई चना, राई, सरसों, गेहूँ सिंचित तथा अशोकनगर जिले के किसान भाई चना गेहूँ सिंचित व गेहूँ असिंचित तथा दतिया जिले के किसान भाई चना, राई, सरसों, गेहूँ सिंचित तथा मसूर की फसलों का बीमा करा सकते हैं। बीमा हेतु प्रीमियम की दर रबी में समस्त अधिसूचित फसलों के लिये बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत लागू होगी। उक्त प्रीमियम राशि के अतिरिक्त शेष प्रीमियम राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा बराबर-बराबर वहन किया जायेगा। किसान भाई इस योजना का लाभ 15 जनवरी 2017 तक उठा सकते हैं।

Share This News :