Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह दतिया व भाण्डेर के प्रवास पर

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 16 दिसम्बर को दतिया और भाण्डेर के प्रवास पर रहेंगी।

      श्रीमती माया सिंह 16 दिसम्बर को प्रात: 9.30 बजे ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा दतिया के लिये प्रस्थान करेंगी। प्रात: 11.30 बजे दतिया हवाई पट्टी पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी की अगवानी करेंगी। इसके उपरांत दोपहर 12.15 बजे माँ पीताम्बरा माई के दर्शन करने के उपरांत दोपहर 12.30 बजे भाण्डेर के लिये प्रस्थान करेंगी। श्रीमती माया सिंह दोपहर एक बजे भाण्डेर में श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय में श्रीमंत राजमाता विजयाराजे संधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। दोपहर 2.30 बजे भाण्डेर से दतिया के लिये प्रस्थान करेंगी। श्रीमती माया सिंह दोपहर 3.25 बजे राज्यपाल प्रो. सोलंकी को दतिया हवाई पट्टी पर विदा करने के उपरांत ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगी। श्रीमती माया सिंह सायं 5.40 बजे ग्वालियर आयेंगी।

Share This News :