Home > अपना शहर ,slider news,
कलेक्टर ने सिविल सर्जन को थमाया शोकाज नोटिस

बड़वानी .कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने सिविल सर्जन डॉ. अरविन्द सत्य को जिला चिकित्सालय एवं ब्लाक स्तर पर कोरोना पाजिटिव मरीजो की समय - समय पर हुई मृत्यु की आडिट रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत न करने पर शोकाज नोटिस जारी किया है।
    à¤•लेक्टर ने शोकाज नोटिस में उल्लेखित किया है कि मृत्यु की आडिट रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के कारण उच्च स्तर पर भेजी जाने वाली जानकारी में विलम्ब हो रहा है। जो वर्तमान परिस्थितियों में सर्वथा अनुचित है। अतः दो दिनो में समक्ष में उपस्थित होकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे अन्यथा की स्थिति में कठौर वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी ।

Share This News :