Home > राज्यो से ,
नोटबंदी पर कांग्रेस हमलावर, वॉर रूम में राहुल ने बनाई मोदी सरकार को चौतरफा घेरने की रणनीति

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने के बाद शाम को फिर से रणनीति तैयार की। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने वॉर रूम में लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सांसदों और महासचिवों के साथ बैठक की। कांग्रेस ने नोटबंदी पर मोदी सरकार को चौतरफा घेरने का पूरा प्लान बनाया है।

राहुल गांधी ने अपने सांसदों से कहा कि नोटबंदी ने देश का विनाश किया है। हम जनता के बीच जाएंगे। हम नोटबंदी के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन और रैली करेंगे। एक-एक व्यक्ति को इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बैठक के बाद कहा कि नोटबंदी से किस प्रकार जनता की समस्या और व्यथा को और ज्यादा उठाया जाए, इस पर रणनीति बनाई गई। मोदी जी को जनता की समस्या के बारे में हकीकत दिखाई जाए। सभी ने जनता के साथ खड़ा रहने का संकल्प लिया है। राहुल जी आने वाले दिनों में देशभर का दौरा करेंगे। मोदी जी संसदीय लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। बीजेपी संसद को पीठ दिखाकर क्यों भाग रही है। 2 करोड़ मांगपत्र हम राहुल गांधी जी की किसान यात्रा के बाद हम लेकर आये हैं। इस बैठक में राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद,  पी चिदंबरम, जयराम रमेश, राजीव शुक्ला समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

ससे पहले दिन में राहुल गांधी ने कहा था कि किसानों पर सरकार वार कर रही है। कॉपरेटिव बैंक को पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। मोदी जी ने चोट मारी है। किसान की ईमानदारी पर सवाल उठाया गया। हम चाहते हैं कि सरकार किसानों की बात सुने और उनका कर्ज माफ करे।

Share This News :