Home > अपना शहर ,
कचरा तत्काल उठवाने के लिए आमजन निम्न नम्बरों पर कर सकते हैं शिकायत दर्ज

विशेष स्वच्छता दस्ते के प्रभारी नियुक्त

नियमित सफाई नगर निगम ग्वालियर द्वारा कराये जाने के उपरान्त भी कतिपय नागरिकों को द्वारा उस स्थल पर पुन गदंगी फैला दी जाती है एक बार नियमित सफाई होने के उपरान्त पुनः गदंगी होने पर उस स्थल की पुन सफाई नहीं हो पाती है उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम ग्वालियर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाकर विधानसभावार विशेष स्वच्छता दस्ता गठित किया गया है जो कि शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर जाकर सफाई कराएगा तथा कचरा फैलाने वाले से जुर्माना वसूल करेगा।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि विधानसभावार गठित विशेष स्वच्छता दस्ता के लिए श्री दिनेश भटनागर, मुख्य स्वच्छता निरिक्षक को कन्ट्रोल रूम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री रमेश शर्मा स्वच्छता निरिक्षक, ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री किरनकान्त शुक्ला, स्वच्छता निरिक्षक, ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री कृष्ण शर्मा, स्वच्छता निरिक्षक एवं ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री कमलकान्त पाराशर, स्वच्छता निरिक्षक रहेगें।
वहीं आमजनों की सुविधा के लिए बनाए गए कंट्रोल रुम का नम्बर इस प्रकार रहेगें जिस पर आमजन कचरा ठिया छोडकर व गंदगी एवं कचरा होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नागरिक 0751-2438341 एवं मोबाईल क्रमांक 9406915725 पर श्री दिनेश भटनागर नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम को दोपहर 02 बजे से रात्रि 08 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हंै। श्री दिनेश भटनागर नोडल अधिकारी कन्टोल रूम पर प्राप्त शिकायत के संबंध में प्रभारी विशेष सफाई उडन दस्ता को सूचित करेगें। शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त स्वंय उडनदस्ता द्वारा स्थल साफ कराया जावेगा। शिकायत का निराकरण करने का सम्पूर्ण दायित्व उडनदस्ता में पदस्थ संबंधित स्वच्छता निरीक्षक का रहेगा। उडनदस्ते का यह भी दायित्व होगा की स्थल सफाई कराये जाने के उपरान्त गंदगी फैलाने वाले कतिपय व्यक्तियों के संबंध में आस पास के क्षेत्र से जानकारी प्राप्त कर तदासय की एवं शिकायत निराकरण की सूचना नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम को देगें। नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम द्वारा शिकायत निराकरण उपरान्त दूरभाश माध्यम से संतुष्टता ज्ञात कर निर्धारित पंजी में अंकित करेगें तथा संबंधित गंदगीकर्ता व्यक्ति चिन्हांकित होने पर जुर्माना लगाया जावेगा।

 

Share This News :